नोएडा। वर्ल्ड ट्रेड टावर स्थित स्टारडम ने दीपावली मेले का आयोजन किया है। ये मेला 25 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में 110 स्टॉल 20000 वर्ग फुट के एरिया में लगाई गई हैं। यहां सिल्क की विशेष वैरायटी लोगों की खरीदारी के लिए उपलब्ध है। यह जानकारी मेले के आयोजक विशाल ने दी।
उन्होंने बताया कि यह मेला स्टारडम ने पहली बार लगाया है। इस मेले में दीपावली की खरीददारी के लिए विषेश तौर पर व्यवस्था की गई है। मेले में सिल्क से लेकर तमाम वैरायटी की साड़ियां सूट अन्य परिधान रियायती दरों पर उपलब्ध है। इसके साथ ही मेले में विशेष तौर पर अन्य सामान की दुकानों की व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले लोगों के मनोरंजन का भी आयोजकों ने विशेष ध्यान रखा है। उनके मनोरजन के लिए डीजे डांडिया और लाइव परफॉर्मेंस के लिए भी व्यवस्था की गई है। यहां व्यंजनों का मजा लेने के लिए फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं। विशाल ने बताया कि यह मेला 25 अक्टूबर तक चलेगा। इस मेले में आज केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेश शर्मा शिरकत करेंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस मेले में दिल्ली के साथ ही पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से लोग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन आने वाले दिनों में भी स्टारडम द्वारा किए जाएंगे।